Haridwar Crime: विवाहिता पर तेजाब फेंका, झुलसे हाथ; दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
ससुराल में विवाहिता पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। ग्राम टांडा बनेड़ा निवासी मोहम्मद अलीम ने मंगलौर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन अमरीन का विवाह 30 मार्च को उत्तर प्रदेश के थाना देवबंद के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ी निवासी शाहिद के साथ हुआ था।
संवाद सहयोगी, मंगलौर :Haridwar Crime ससुराल में विवाहिता पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। मामले में ग्राम टांडा बनेड़ा निवासी मोहम्मद अलीम ने मंगलौर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन अमरीन का विवाह 30 मार्च को उत्तर प्रदेश के थाना देवबंद के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ी निवासी शाहिद के साथ हुआ था। दहेज के लिए ससुराल वाले लगातार उसकी बहन को प्रताडि़त कर रहे थे।
कुछ समय पहले आरोपितों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। बाद में कुछ रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। उसकी बहन वापस ससुराल पहुंच गई। बीते तीन अक्टूबर को बहन के ससुराल से किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी बहन को बंधक बनाया गया है। जिस पर वह कुछ रिश्तेदारों के साथ गांव में पहुंचा और बहन को आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया। इस दौरान उसकी बहन का हाथ जला हुआ था। शरीर पर कई जगह से खून निकल रहा था। विवाहिता ने बताया कि पति को उकसाया गया कि वह तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दे, इस दौरान तेजाब उसके हाथ पर गिर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ङ्क्षसह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शाहिद, ससुर साजिद सास साहिल, देवर मुफीद और मुजीबुररहमान तथा नंद नाहिदा निवासी गन ग्राम गढ़ी थाना देवबंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून: महिला से घर में घुसकर की छेड़छाड़ और गाली-गलौज, आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
युवक लापता, तहरीर दी
रुड़की : सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव निवासी एक युवक लापता हो गया। युवक के चाचा सुखलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि चार अक्टूबर को उनका भतीजा अक्षय घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। स्वजन ने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- गलत नाम बता युवती से की दोस्ती, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म; वीडियो भी बनाई