-युवा दिवस पर अभाविप ने निकाली रैली
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: स्वामी विवेकानंद जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभाविप
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: स्वामी विवेकानंद जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभाविप कार्यकर्ताओं ने जहां ऋषिकुल चौक से देवपुरा तक पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली वहीं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन घाट पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
रैली में परिषद कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन पोस्टर के जरिये लोगों को जागरूक किया। देवपुरा कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर मौसम वैज्ञानिक और अभाविप आयाम एग्रीविजन प्रकल्प के प्रांत प्रमुख डॉ. अर¨वद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि परिषद कार्यकर्ता किसी भी कार्य को कहने के साथ करने में विश्वास रखते हैं। जिला संयोजक आदित्य गौड़ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत के आदर्श चरित्रों में से एक महापुरुष रहे जिन्होंने भारत के युवाओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। बताया कि युवाओं को महापुरुषों की चित्र की अपेक्षा चरित्र की पूजा करनी चाहिए। जिला छात्रा प्रमुख चंचल तंवर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये अतुल्य, अविश्वसनीय और अकल्पनीय कार्य किए। इस अवसर पर मानू वालिया, दीपेश सैनी, मोहित चौहान, तरुण चौहान, मोहित जोशी, गौतम खट्टर, अक्षय सैनी, शुभम चौधरी, कार्तिक गुप्ता, शुभम सैनी, नवीन यादव, देव , सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से अग्रसेन घाट पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। श्रद्धांजलि देने वालों में कशिश मित्तल, आशीष शर्मा, मृदुल , प्रयास, पुनीत, दिगेंतर, अंकित, , अनमोल, ऋषभ, प्रत्यक्ष, मयंक , वैभव आदि मौजूद रहे।