पूर्व भाजपा नेत्री सहित चार पर धोखाधड़ी का केस
हरिद्वार: पूर्व भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी समेत चार लोगों के विरुद्ध दो महिलाओं ने न्यायालय के आद
हरिद्वार: पूर्व भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी समेत चार लोगों के विरुद्ध दो महिलाओं ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराए हैं।
कोर्ट के आदेश पर आर्यनगर मिस्सपुर निवासी पूनम शर्मा और मंजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किट्टी के नाम पर पूर्व भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी और उसके तीन साथियों ने लाखों रुपये हड़प लिए। आरोप है कि पैसे मांगने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पूर्व भाजपा नेत्री और उसके साथी सुरेश अरोड़ा, सुशील अरोड़ा और ऋषभ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। कोर्ट ने ज्वालापुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उल्लेखनीय है कि शिवांगी त्रिपाठी को किट्टी प्रकरण में ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आई है। (संस)