30 किलो पॉलीथिन जब्त दस हजार का काटा चालान
जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर पॉलीथिन के खिलाफ
जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। वहीं दस हजार रुपये का चालान भी काटा गया।
बुधवार से निगम की टीम ने मुख्य नगर आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सुबह मलकपुर चुंगी, बोट क्लब आदि स्थानों पर दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त की। साथ ही उन पर जुर्माना लगाया गया। इसके बाद शाम को भी निगम की टीम ने बुध बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड, गणेशुपर आदि स्थानों पर अभियान चलाया। निगम की टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं इस दौरान टीम की कुछ दुकानदारों के साथ नोकझोंक भी हुई।
-----
इनसेट
मच्छरों के आतंक रोकने के लिए फॉ¨गग
रुड़की: नगर निगम ने शहर में मच्छरों की बढ़ती आबादी को रोकने के लिए फॉ¨गग का कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन शहर के मुख्य बाजारों और मुख्य मार्गो पर फॉ¨गग की गई। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि बुधवार को मेन बाजार, सिविल लाइंस, बीटी गंज आदि स्थानों पर फॉ¨गग का कार्य किया गया। उनके अनुसार अब नियमित रूप से सभी वार्डों में फॉ¨गग की जाएगी। जिससे कि मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सके।