Move to Jagran APP

जनपद में डेढ़ सौ ग्राम पंचायत सदस्य के क्षेत्र बढ़े

जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों की संख्या 150 बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 06:57 PM (IST)
जनपद में डेढ़ सौ ग्राम पंचायत सदस्य के क्षेत्र बढ़े
जनपद में डेढ़ सौ ग्राम पंचायत सदस्य के क्षेत्र बढ़े

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों की संख्या 150 बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। बुधवार से क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्रों का परिसीमन शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

पंचायतों में चुनाव के लिए ग्राम पंचायत के परिसीमन और ग्राम प्रधानों के पदों के निर्धारण के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसकी अनंतिम सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को जारी किया गया था, जिन पर आपत्तियां मांगी गई थी। लेकिन, पूरे जिले से एक भी आपत्ति नहीं आई थी। सोमवार को जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने ग्राम पंचायत सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसमें पूरे जनपद में 3861 ग्राम पंचायत सदस्यों के क्षेत्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 3711 ग्राम पंचायत सदस्य के पद निर्धारित थे। जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी ने बताया कि बहादराबाद ब्लॉक में पिछले साल 860 क्षेत्र थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़कर 932 हो गई है। भगवानपुर 669 से बढ़कर संख्या 676 हो गई है। लक्सर में 592 से ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या बढ़कर 609 हो गई है। खानपुर ब्लॉक में 245 से बढ़कर 250 हो गई है। नारसन ब्लॉक में 706 से 743 संख्या हो गई है। रुड़की ब्लॉक क्षेत्र में 639 से बढ़कर ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 651 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब चार नवंबर से नौ नवंबर तक क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के परिसीमन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.