दूसरे दिन भी नहीं माने 108 एंबुलेंस कर्मी
संवाद सहयोगी, रुड़की: 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जार
संवाद सहयोगी, रुड़की: 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी पूरे दिन ड्रग वेयर हाउस में खड़ी रहीं। एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती हैं, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
108 एंबुलेंस के फील्ड कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दो जनवरी से हड़ताल पर हैं। इसके चलते 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के पहिये जाम रहे। रुड़की की एक 108 एंबुलेंस और दो खुशियों की सवारी ड्रग वेयर हाउस में खड़ी रहीं। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि उनको समय से वेतन नहीं मिलता है। आठ घंटे की ड्यूटी के स्थान पर उनसे 12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। अतिरिक्त ड्यूटी के लिए कोई ओवर टाइम नहीं दिया जाता है। उनके बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं होता है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।