Move to Jagran APP

जानकी और राम झूला पुल के बीच जीरो जोन घोषित

नगर पंचायत जौंक बोर्ड की बैठक में स्वर्गाश्रम के जानकी पुल से राम झूला पुल के बीच क्षेत्र को शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक जीरो जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्र में पार्किंग के लिए भूमि ना उपलब्ध होने के कारण नगर पंचायत ने यह फैसला लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:07 PM (IST)
जानकी और राम झूला पुल के बीच जीरो जोन घोषित
जानकी और राम झूला पुल के बीच जीरो जोन घोषित

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: नगर पंचायत जौंक बोर्ड की बैठक में स्वर्गाश्रम के जानकी पुल से राम झूला पुल के बीच क्षेत्र को शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक जीरो जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्र में पार्किंग के लिए भूमि ना उपलब्ध होने के कारण नगर पंचायत ने यह फैसला लिया।

loksabha election banner

शुक्रवार को लक्ष्मणझूला स्थित कार्यालय में नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक की बैठक अध्यक्ष माधव अग्रवाल की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान के संचालक में हुई। अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने बताया कि परमार्थ निकेतन सहित आसपास घाट में शाम के वक्त नियमित गंगा आरती होती है। इस दौरान जानकीपुल और बड़ी संख्या में दुपहिया सवार आते हैं, जिससे व्यवस्था बाधित होती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक जानकीपुल और राम झूला पुल के बीच जीरो जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। जल्दी संबंधित क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर संपत्ति कर लगाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। प्रस्तावों के लिए जल्द वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराने की व्यवस्था को खत्म कर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाएगा। नगर पंचायत के कार्यालय भवन में चल रहे उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा लक्ष्मणझूला के किराये में वृद्धि करते हुए 50 हजार रुपये किया गया। किरायानामा अनुबंध को स्वीकृति दी गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कूड़ा कलेक्शन वाहनों का उपयोग के लिए यूजर चार्ज में बढ़ोत्तरी की गई। बोर्ड बैठक में सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़, सरोजनी देवी, नवीन राणा, पिकी शर्मा, अनिल राणा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.