Move to Jagran APP

कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली, महिलाएं दिखाएंगी दम Dehradun News

महानगर महिला कांग्रेस दून में 28 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। संगठन की बैठक में केंद्र की नीतियों पर जमकर हमला किया गया।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 08:34 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 08:34 AM (IST)
कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली, महिलाएं दिखाएंगी दम Dehradun News
कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली, महिलाएं दिखाएंगी दम Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। महानगर महिला कांग्रेस दून में 28 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। संगठन की बैठक में केंद्र की नीतियों पर जमकर हमला किया गया। 

loksabha election banner

रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने महानगर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा कि भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक रैली बनाना है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे।

उन्होंने पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं समस्त महानगर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। आरोप लगाया कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश का माहौल बिगाड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट बढ़ रहा है। देश में भय का वातावरण बना हुआ है। 

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश का बेरोजगार नौजवान इस आशा में था कि उन्होंने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है तो यह सरकार उनके बेरोजगारी के मुद्दे का हल निकालकर रोजगार मुहैया कराएगी। लेकिन, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लोगों का रोजगार छिनता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए खिलाफ उतरी यूकेडी, भाजपा पर बोला हमला 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बाला शर्मा, पुष्पा पंवार, डॉ. प्रतिमा सिंह, रिना सिंघल, चंद्रकला नेगी, पार्षद मीना बिष्ट, देविका रानी, अमृता कौशल, वंदना थापा, कविता लिंगवाल, कमला, सरोज, गायत्री, कृष्णा देवी, मंजू नौडियाल, रूबिना चौधरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में अभाविप ने निकाली आभार रैली Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.