फतेहपुर में विषाक्त खाकर महिला ने दी जान
जागरण संवाददाता विकासनगर थाना सहसपुर अंतर्गत फतेहपुर में एक महिला ने विषाक्त खाकर खुदकशी कर ली। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, विकासनगर: थाना सहसपुर अंतर्गत फतेहपुर में एक महिला ने विषाक्त खाकर खुदकशी कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवाया और जांच शुरू की। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आया कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई आज की जाएगी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुनीता पत्नी राकेश निवासी ग्राम फतेहपुर ने विषाक्त खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकास नगर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजनों ने महिला को सीएचसी सहसपुर में भर्ती करा दिया, जहां पर उपचार के दौरान सुनीता की मृत्यु हो गई। थाना सहसपुर के दारोगा नरेंद्र गहलावत के अनुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई बुधवार को की जाएगी।। प्रथम ²ष्टया जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दारोगा के अनुसार पिछले साल महिला के 17 साल के बेटे ने भी सुसाइड कर लिया था। महिला का पति मजदूरी करता है। पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।