रात भर तेंदुए के पीछे दौड़े ग्रामीण, जाते समय एक को किया घायल
कोटद्वार शहर से सटे गांव मानपुर में बीती रात तेंदुए ने ग्रामीणों को दौड़ाए रखा। गांव में घुसे तेंदुए को भगाने के दौरान उसने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया।
कोटद्वार, [जेएनएन]: कोटद्वार शहर से सटे गांव मानपुर में बीती रात तेंदुए ने ग्रामीणों को दौड़ाए रखा। गांव में घुसे तेंदुए को भगाने के दौरान उसने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण भी हिम्मत जुटा कर तेंदुए से भिड़ गया। इस पर तेंदुए को भागने पर मजबूर होना पड़ा।
मानपुर गांव में गत आधी रात के बाद जब कुत्ते भौंके तो ग्रामीण भी जाग गए। इस बीच तेंदुए ने एक ग्रामीण की गोशाला में घुसकर गाय पर हमला किया। तभी ग्रामीण भी शोर मचाते हुए लाठियां लेकर उसे भगाने को दौड़े।
इस बीच तेंदुआ गांव की सड़कों पर इधर से उधर दौड़ता रहा और ग्रामीण भी उसके पीछे दौड़ते रहे। इस बीच मौका देख तेंदुए ने राकेश चंद्र खंतवाल (40) पर हमला कर दिया।
राकेश भी तेंदुए के भिड़ गए। साथ ही ग्रामीण भी उसे भगाने का प्रयास करते रहे। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले से राकेश के दोनों हाथों की हथेलियों और उंगलियों पर काफी चोट आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मी राकेश को लेक अस्पताल पहुंचे। जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: 20 मिनट स्कूल में दहाड़ता रहा तेंदुआ, बच्चों और शिक्षिकाओं की अटकी रही सांसें
यह भी पढ़ें: भालू के हमले में महिला की मौत, एक अन्य घायल
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में तेंदुए ने अधेड़ व्यक्ति को बनाया निवाला