पूर्व सीएम बहुगुणा ने जनता से की अपील, विकास के लिए करें मतदान
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने जनता से अपील की है कि वे विकास के लिए मतदान करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करे।
देहरादून, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शहर के विभिन्न वार्डों में चुनावी जनसभाएं कीं और मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा सहित भाजपा के पार्षदों प्रत्याशियों के लिए लोगों से मतदान करने की अपील की।
उन्होंने यमुना कॉलेज के कुमार मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले एक दशक तक नगर निगम में रहते हुए कई विकास कार्य किए। लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराईं। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की त्रिवेंद्र सिंह सरकार विकास कार्यों को जनजन तक पहुंचा रही हैं।
विजय बहुगुणा ने बाल्मीकि बस्ती पटेलनगर, गांधी ग्राम स्थित जग्गी चौक, इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला व सोमनाथ नगर सहस्रधारा रोड, डांडा लखौण में जनसभाएं कर महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। इस मौके पर सुनील उनियाल गामा एवं अन्य नेता मौजूद रहे।
भाजपा किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं: त्रिवेंद्र रावत
हानगर देहरादून के वैश्य समाज के कार्यक्रम 'एक संवाद' में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों की पार्टी है। इसी वजह से देश में कई राज्यों में भाजपा की सरकार हैं।उन्होंने अपने प्रचारक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह घर से निकलते थे तो सभी लोगों को कहते थे कि भाजपा के सदस्य बनें। दरअसल, भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, इसीलिए इसकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती गई। आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
यह भी पढ़ें: भाजपा किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं: त्रिवेंद्र रावत
यह भी पढ़ें: सीएम रावत ने हल्द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी समाजवादी पार्टी