संस्कार ही विद्या भारती का मूलमंत्र: प्रकाश पंत
संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार-बावर परगने के सरस्वती विद्या मंदिर माख्टी पोखरी में वार्षिकोत्सव धूमधाम
संवाद सूत्र, साहिया: जौनसार-बावर परगने के सरस्वती विद्या मंदिर माख्टी पोखरी में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि काबिना मंत्री प्रकाश पंत ने शिरकत की। मौके पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा।
सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ काबिना मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उन्होंने विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों को जिम्मेदार नागरिक तैयार करने वाला संस्थान बताया। कहा कि संस्कार ही विद्या भारती का मूल मंत्र है। यहां शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी देश और राष्ट्र को क्या दे सकते हैं ऐसा पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भी यहां भारतीय संस्कृति सभ्यता की पढ़ाई होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के सुधारीकरण के लिए कार्य कर रही है। उनका मानना है कि शिक्षा ही पहाड़ से पलायन को रोक सकती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने छात्रों को बताया कि मेहनत और परिश्रम अलग-अलग होती है। सफलता और नैतिकता हर मनुष्य में छिपी होती है। यह सार्थक तभी हो सकती है जब छात्र-छात्राएं समाज के लिए कुछ अच्छा करे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश व राष्ट्र के लिए कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शार्टकट तरीका न अपनाएं। वहीं, वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत सरस्वती वंदना व राष्ट्रगीत से हुई। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, हिमाचली, गढ़वाली लोकगीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। ग्रामीणों ने काबिना मंत्री को विद्यालय में सुरक्षा दीवार, बालिका शौचालय, खोपटी-मरलोऊ मोटर मार्ग व अछेड़ पुल से मटियावा तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण के लिए मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरदेव ¨सह चौहान, ब्लाक प्रमुख अर्जुन ¨सह चौहान, रणवीर ¨सह, प्रताप ¨सह रावत, सुरेंद्र ¨सह चौहान, विक्रम, चतर ¨सह आदि मौजूद रहे।