डॉ पुरुषोत्तम को कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी के कुलपति के रिक्त पद का दायित्व छह महीने के लिए गढ़वाल मंडलायुक्त डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सौंपा गया है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी के कुलपति के रिक्त पद का दायित्व छह महीने के लिए गढ़वाल मंडलायुक्त डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सौंपा गया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
दरअसल विश्वविद्यालय के कुलपति का पद बीते छह माह से रिक्त चल रहा है। राज्यपाल ने बीती 25 सितंबर, 2018 को औद्यानिकी महाविद्यालय भरसार के डीन डॉ राजेश भल्ला को कुलपति पद का कार्यभार छह माह या नियमित नियुक्ति होने तक सौंपा था। डॉ भल्ला के छह माह का कार्यकाल 25 मार्च को खत्म हो गया है। इस बीच राज्यपाल को अभी तक शासन के स्तर से कुलपति की नियमित नियुक्ति के लिए पैनल प्राप्त नहीं हो सका है।
लिहाजा नियमित नियुक्ति होने अथवा छह माह तक राजभवन ने कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार गढ़वाल मंडलायुक्त को सौंपा है।