Move to Jagran APP

Teelu Rauteli Award: तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता पुरस्कार की राशि 51 हजार, सीएम ने वंदना कटारिया को महिला एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड अंबेसडर का किया एलान

Teelu Rauteli Award टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं और किशोरियों को आज तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 11:35 PM (IST)
Teelu Rauteli Award: तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता पुरस्कार की राशि 51 हजार, सीएम ने वंदना कटारिया को महिला एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड अंबेसडर का किया एलान
Teelu Rauteli Award: हाकी प्लेयर वंदना समेत 22 महिलाओं को मिलेगा सम्मान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Teelu Rauteli Award विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाले राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता पुरस्कार की राशि अगले साल से 51-51 हजार रुपये होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता पुरस्कार वितरण समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने यह भी एलान किया कि टोक्यो ओलिंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड अंबेसडर होंगी।

loksabha election banner

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आइआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 22 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार व 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत 31 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं को 21 हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में उनका प्रदर्शन दिल को छूने वाला रहा है। सरकार ने उन्हें तीलू रौतेली सम्मान दिया है। साथ ही 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है। सरकार जल्द ही नई खेल नीति भी लाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस कड़ी में उन्होंने वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट समेत अन्य योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि माता -पिता के बाद बच्चों को संस्कार देने की शुरुआत आंगनबाड़ी से होती है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड की वीरबाला तीलू रौतेली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार मुस्तैदी से जुटी है। समारोह में विधायक खजानदास, विभागीय सचिव एचसी सेमवाल आदि ने भी विचार रखे। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने किया।

समारोह में नहीं पहुंच पाई वंदना

समारोह में हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया जाना था, मगर वह अभी स्वदेश नहीं लौटी हैं। उनके परिवार का भी कोई सदस्य समारोह में नहीं पहुंच पाया। अलबत्ता, खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने हरिद्वार में वंदना के घर जाकर स्वजन से मुलाकात की। साथ ही सरकार की ओर से वंदना को महिला सशक्तीकरण एवं खेल विभाग का ब्रांड अंबेसडर बनाने संबंधी पत्र सौंपा।

इनको किया गया सम्मानित

-तीलू रौतेली पुरस्कार-:डॉ.राजकुमारी भंडारी चौहान, श्रीमती श्यामा देवी, श्रीमती अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, रीना रावत, वन्दना कटारिया, चन्द्रकला तिवाड़ी, नमिता गुप्ता, बिन्दुवासिनी, रूचि कालाकोटी, ममता मेहता, कु. अंजना रावत, पार्वती किरौला, कु. कनिष्का भण्डारी, भावना शर्मा, गीता जोशी, बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, कु. दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, रेनू गडकोटी, पूनम डोभाल।

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार: गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, पुष्पा पाटनी, गीता चन्द, कुमारी गलिस्ता, अंजना, संजू बलोदी, कु. मीनू, ज्योतिका पाण्डेय, सुमन पंवार, राखी, सुषमा गुसांई, आशा देवी, दुर्गा बिष्ट, सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विस्वास, हंसी धपोला, गायत्री दानू, हीरा भट्ट, सुषमा पंचपुरी, सीमा देवी।

2006 से तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत

तीलू रौतेली के नाम पर उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के दस हजार बुनकर परिवारों को मिलेगी हैंडलूम खड्डी, घर पर ही तैयार होंगे उत्पाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.