यूटीयू के कुलपति बोले सैन्य शिक्षा के उन्नयन के लिए होंगे प्रयास
वीर माधो सिंह उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी का भ्रमण किया। उन्होंने अकादमी के सैन्य अधिकारियों को सैन्य शिक्षा के प्रोत्साहन एवं उन्नयन को विवि की ओर से हर संभव सहयोग का पूर्ण भरोसा दिया।
जागरण संवाददाता, देहरादून : वीर माधो सिंह उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी का भ्रमण किया। उन्होंने अकादमी के सैन्य अधिकारियों को सैन्य शिक्षा के प्रोत्साहन एवं उन्नयन को विवि की ओर से हर संभव सहयोग का पूर्ण भरोसा दिया। कुछ समय पहले वीर माधो सिंह उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि और भारतीय सैन्य अकादमी के बीच एमओयू हुआ है। जिसके तहत अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे जेंटलमैन कैडेट्स और मित्र देशों के विदेशी कैडेट्स को डिप्लोमा इन मिलिट्री स्टडीज एवं डिफेंस मैनेजमेंट व सर्टिफिकेट इन मिलिट्री स्टडीज एंड डिफेंस मैनेजमेंट प्रदान किया जाता है।
वीर माधो सिंह उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी ने सैन्य अकादमी के शैक्षणिक विभाग के विभागाध्यक्ष ब्रिगेडियर बीएस घोरपड़े व शैक्षणिक विभाग के कर्नल एके शर्मा, रजिस्ट्रार मेजर मनीषा डबास के साथ अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे जैनटलमैन कैडेट्स से सैन्य शिक्षा उन्नयन के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान कुलपति ने सैन्य अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरेंद्र सिंह से भी मुलाकात की।
यह भी पढ़ें- घातक हो सकते हैं आपके खर्राटे, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी ने तीन मार्च 2021 को वीर माधो सिंह उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया है। वह श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति भी हैं। उन्होंने पिछले एक महीने में वीर माधो सिंह उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि की बिगड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी लाने के प्रयास तेज कर रखे हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के जंगलों में बेकाबू हुई आग, गृहमंत्री ने दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें