उत्तरांचल उत्थान परिषद को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से शिरकत
आजादी के अमृत महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार ने समाजिक संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। संस्था को कपड़े प्रशस्ति पत्र एवं दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दी गई है।
जागरण संवाददाता, देहरादून : आजादी के अमृत महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार ने समाजिक संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। संस्था को कपड़े, प्रशस्ति पत्र एवं दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दी गई है।
बुधवार को केदारपुरम स्थित नव निर्मित रविन्द्र सभागार भवन में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से शिरकत की। जबकि उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उत्तरांचल उत्थान परिषद के महामंत्री राम प्रकाश पैन्यूली ने बताया संस्था चलो गांव की ओर, मेरा गांव मेरा तीर्थ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नारे के तहत मुहिम चला रही है। इसके अलावा 1988 में स्व. डा. नित्यानंद एवं भाउराव देवरस की प्रेरणा से प्रदेश में हरेला पर्व एवं अनेक रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैैं।
बताया संस्था का उद्देश्य पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकना है जो लोग शहर में बसने के बाद गांव की ओर रुख नहीं कर रहे हैैं। उनको पारंपरिक संस्कृति एवं देवी देवताओं के पूजन के लिए गांव आने का आग्रह किया जा रहा है। स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि संस्था के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने नानाजी देशमुख पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर संस्था के कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
महिला मजदूरों को कंबल बांटे
महिला एवं बाल उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था आरोग्यधाम वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांव खैरी मानसिंह में मनरेगा महिला मजदूरों को कंबल बांटे गए।
संस्था की अध्यक्ष शीला कंडवाल ने कहा कि महिलाएं कड़ाके की ठंड में काम करती हैैं, इसलिए उन्हें कंबल दिए गए हैं। ताकि वो सर्दी से खुद को बचा सकें। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष डा. प्राची कंडवाल, रंजना चंद्रा, मयूर कंडवाल, विनोद मलिक, मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे। आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक डा. विपुल कंडवाल ने सोसायटी के कार्यों की सराहना की। उधर, भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने मालसी डियर पार्क के समीप ग्राम बडकूली में जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कंबल, मास्क और किट बांटी। इस दौरान कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, राहुल भंडारी, ममता खत्री, सिद्धार्थ राणा, प्रणव खत्री और केशव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव केस 32 हजार के पार, जानिए आपके जिले में क्या है स्थिति