Move to Jagran APP

उत्तराखंड का ये स्टार्टअप पेरिस चैलेंज में दिखाएगा दम, टॉप थ्री में है शामिल; जानिए

सरकार से सहयोग प्राप्त और ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र रजत जैन की सनफोक्स टेक्नोलॉजी भारत के तीन उभरते स्टार्टअप में शामिल है। ये अगले वर्ष फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले वैश्विक स्टार्टअप चैलेंज में भारत का प्रतिभाग करेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 03:43 PM (IST)
उत्तराखंड का ये स्टार्टअप पेरिस चैलेंज में दिखाएगा दम, टॉप थ्री में है शामिल; जानिए
उत्तराखंड का स्टार्टअप सनफोक्स पेरिस चैलेंज में दिखाएगा दम।

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड सरकार से सहयोग प्राप्त और ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र रजत जैन की सनफोक्स टेक्नोलॉजी भारत के तीन उभरते स्टार्टअप में शामिल है। ये अगले वर्ष फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले वैश्विक स्टार्टअप चैलेंज में भारत का प्रतिभाग करेगा। इस प्रतियोगिता को लेकर देश की टॉप-30 स्टार्टअप में होड़ थी। इनमें से सनफोक्स ने टॉप थ्री में जगह बनाई है।

loksabha election banner

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 2021 होने वाले वैश्विक स्टार्टअप फिनाले में देहरादून के सनफोक्स टेक्नोलॉजी में स्थान पक्का किया है। ग्राफिक एरा से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिभावान रजत जैन अपना स्टार्टअप शुरू किया। प्रदेश सरकार ने उनकी प्रतिभा को सहयोग किया और स्टार्टअप आगे चल पड़ा। 

रजत ने स्वास्थ सेवाओं के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए कई किफायती उपकरण तैयार किए। उन्होंने बॉक्स साइज ईसीजी का ईजाद किया, जो आम जन के लिए सस्ते दाम पर स्वास्थ्य परीक्षण का बेहतर विकल्प है। रजत जैन का दावा है कि कोई भी व्यक्ति घर बैठे इस मशीन से कार्डिएक चेक अप कर सकता है। अब इसे देश के टॉप थ्री स्टार्टअप में शामिल किया गया है। अब जल्द ही रजत का स्टार्टअप पेरिस में अपना दम दिखाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ 10 स्टार्टअप को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 100 भारी उद्योग मध्यम में शामिल, 60 हजार इकाइयों को भी मिलेंगी ये रियायतें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.