Move to Jagran APP

एथलेटिक्स में उत्तराखंड को दो स्वर्ण और तीन रजत पदक

आठवीं राष्ट्रीय और चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण पदक के साथ तीन रजत पदक हासिल किए हैं। दस किमी रेस वॉक में रजत पदक और गजेंद्र नेगी ने दस किमी रेस वॉक में रजत पदक अपने नाम किए।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 08:51 AM (IST)
एथलेटिक्स में उत्तराखंड को दो स्वर्ण और तीन रजत पदक
एथलेटिक्स में उत्तराखंड को दो स्वर्ण और तीन रजत पदक।

जागरण संवाददाता, देहरादून। आठवीं राष्ट्रीय और चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण पदक के साथ तीन रजत पदक हासिल किए हैं। उत्तराखंड के मनीष रावत ने 35 किमी रेस वॉक में स्वर्ण पदक, रेशमा पटेल ने दस किमी रेस वॉक में स्वर्ण पदक, सूरज पंवार ने 20 किमी रेस वॉक में रजत पदक, परमजीत सिंह ने दस किमी रेस वॉक में रजत पदक और गजेंद्र नेगी ने दस किमी रेस वॉक में रजत पदक अपने नाम किए।

loksabha election banner

रांची में 13 और 14 फरवरी को हुई आठवीं राष्ट्रीय व चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैपियनशिप में उत्तराखंड के मनीष रावत ने 35 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। मनीष ने इस दौड़ को दो घंटे, 29 मिनट व 27 सेकेंड में पूरा किया। बालिका अंडर-20 आयु वर्ग की दस किमी रेस वॉक में रेशमा पटेल ने 49 मिनट, 28 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक अंडर-20 आयु वर्ग की दस किमी रेस वॉक में परमजीत सिंह ने 42 मिनट, 16 सेकेंड में पूरा कर रजत पदक अपने नाम किया।

बालक अंडर-18 आयु वर्ग की दस किमी वॉक रेस में गजेंद्र नेगी ने रजत पदक अपने नाम किया। गजेंद्र नेगी ने इस दौड़ को 45 मिनट, 22 सेकेंड का समय लिया। 20 किमी रेस वॉक में सूरज पंवार ने रजत पदक पाया। सूरज ने इस दौड़ को पूरा करने में एक घंटा, 29 मिनट, 27 सेकेंड का समय लिया। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव केजेएस कलसी ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।

मनीष को मिल सकता है वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट

2016 में रियो ओलंपिक में 20 किमी रेस वॉक में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन मनीष रावत को वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट मिल सकता है। मनीष ने 35 किमी में स्वर्ण पदक जीता है। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि मनीष को वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट मिल सकता है। एएफआई की लिस्ट जारी होने पर इसे पुख्ता किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अजीत और जितेंद्र के शतक से सचिवालय डेंजर्स की जीत, दूसरा मैच रहा सचिवालय हरिकेन के नाम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.