Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने दूंगा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कर्मचारी हड़ताल के बजाय सरकार के साथ वार्ता को आगे आएं। इससे जो हल निकलेगा, वह कर्मचारी और राज्य के हित में होगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 08:26 AM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 05:10 PM (IST)
उत्‍तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने दूंगा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्‍तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने दूंगा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर कहा कि प्रदेश को किसी भी कीमत पर हड़ताली प्रदेश नहीं बनने दूंगा। कर्मचारी हड़ताल के बजाय सरकार के साथ वार्ता को आगे आएं। इससे जो हल निकलेगा, वह कर्मचारी और राज्य के हित में होगा। 

loksabha election banner

गांधी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित नर्सेज एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हड़ताल से कर्मचारियों को नहीं, बल्कि जनता और प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ता है। परेशानियों को देखते हुए कर्मचारियों को अपनी मांगें मनवाने के लिए हड़ताल जैसे रास्ते पर जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से वार्ता करें। कहा कि जब बातचीत से कोई समस्या हल हो सकती है तो उसके लिए हड़ताल का रास्ता अपनाना कहां से उचित है। जायज मांगों को पूरा करने के लिए सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ है। संयुक्त कर्मचारी संघ की एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल को भी मुख्यमंत्री ने गलत बताया। 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़: पूर्व सीएम हरीश रावत

यह भी पढ़ें: अजय भट्ट ने बोला हमला, कहा सच बोलने से कतरा रहे हरीश रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.