Move to Jagran APP

उत्तराखंड पहली बार करेगा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, जानिए कब से होगी शुरू

उत्तराखंड तीरंदाजी संघ पहली बार प्रदेश में राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। सात से 15 मार्च तक सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में प्रतियोगिता आयोजित होगी। तियोगिता के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य शुभकामनाएं दे चुके हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:10 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:10 PM (IST)
उत्तराखंड पहली बार करेगा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, जानिए कब से होगी शुरू
उत्तराखंड पहली बार करेगा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड तीरंदाजी संघ पहली बार प्रदेश में राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। सात से 15 मार्च तक सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य शुभकामनाएं दे चुके हैं।

loksabha election banner

उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड तीरंदाजी संघ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए भारतीय तीरंदाजी संघ ने अनुमति दे दी है। बताया कि 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के सभी प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को कोरोना के मद्देनजर 72 घंटे पहले की आरटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य है। बताया कि सात व आठ मार्च को इंडियन राउंड के मुकाबले आयोजित होंगे। 

11 व 12 मार्च को कम्पाउंड राउंड और 14 व 15 मार्च को रिकर्व राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले चार व पांच मार्च को जजों के लिए सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अर्जुन अवार्डी संजीव सिंह व संदीप डुकलान मुख्य वक्ता रहेंगे। इसके बाद छह व सात मार्च को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जनरल काउंसिल की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के बाद 'शून्य से शिखर की ओर' स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 28 को

रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आमंत्रित राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च को जीआरडी एकेडमी, पटेलनगर में किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण व अभ्यास के लिए जीआरडी एकेडमी में शाम पांच से छह के बीच संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च रखी गई है।

इनलाइन स्केट्र्स हॉकी एसोसिएशन के निदेशक पंकज भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर दस श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में दस किमी दूरी का स्केटाथन, एडजस्टेबल, क्वाड व इनलाइन श्रेणियों में रिंक रेस और रोलर इनलाइन हॉकी मैचों का आयोजन बालक व बालिका वर्ग में किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही इंग्लैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय इनलाइन स्केट्स हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम भारतीय इनलाइन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होगी।

यह भी पढ़ें-विजय हजारे में जीत का पंच लगाकर उत्तराखंड ने किया क्वालीफाई

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.