Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर दिया दगा

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और गर्मी बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर दगा दे गया। अब मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 08:22 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर दिया दगा
मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ दगा दे गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर दगा दे गया। अब मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम रूठा हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीते गुरुवार को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद थी। हालांकि, शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम ने करवट बदली और दिनभर बादल छाये रहे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई, लेकिन देर रात तक आसमान फिर साफ हो गया। इसके बाद मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने का पुर्वानुमान जताया था, जिसके चलते प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की उम्मीद थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकरा सकता है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     30.0    13.0

उत्तरकाशी   25.0    10.0

मसूरी       18.3    09.2

टिहरी       20.6    10.4

हरिद्वार      26.9    11.2    

जोशीमठ    20.6    08.2

पिथौरागढ़   24.8    08.2

अल्मोड़ा    28.7    09.5

मुक्तेश्वर    22.0    06.8  

नैनीताल    21.0    09.0

यूएसनगर   30.2    09.7

चम्पावत    22.1    07.8

तोताघाटी में तीन घंटे बाधित रहा हाईवे

रविवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आने के कारण तीन घंटे तक हाईवे बाधित रहा। इसके कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। बीती शनिवार को भी यहां पर बार-बार मलबा आने के कारण दिनभर हाईवे बंद रहा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

रविवार को तोताघाटी में पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर आ गिरा, जिससे सुबह करीब दस बजे हाईवे बंद हो गया। हाईवे बाधित होने के कारण घंटों तक सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। तीन घंटे बाद जेसीबी से मलबा हटाए जाने के बाद करीब एक बजे यहां आवागमन सुचारू हो पाया। 

तोताघाटी में राजमार्ग पर ऑलवेदर रोड निर्माण के तहत चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लालस्टिंग की जा रही है, जिसके कारण पहाड़ी से बार-बार मलबा आने के कारण यहां पर आवागमन बाधित हो रहा है। बीती शनिवार को भी यहां भारी मलबा आने के कारण दिनभर हाईवे बाधित रहा। जिस कारण देवप्रयाग की ओर फंसे वाहनों को चाका, गजा, खाड़ी मार्ग से ऋषिकेश की ओर भेजा गया। तोताघाटी में बार-बार मार्ग बाधित होने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्‍तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की दस्‍तक, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.