Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: सर्द मौसम के बीच गुनगुनी धूप पहुंचा रही राहत, जानें- आने वाले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि दिन के वक्त ठंड से राहत मिलेगी। बात पहाड़ों की रानी मसूरी की करें तो यहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 08:35 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: सर्द मौसम के बीच गुनगुनी धूप पहुंचा रही राहत, जानें- आने वाले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather Update: सर्द मौसम के बीच गुनगुनी धूप से राहत।

जागरण संवाददाता, देहारदून। Uttarakhand Weather Update Weather  उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि, दिन के वक्त ठंड से राहत मिलेगी। बात पहाड़ों की रानी मसूरी की करें तो यहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। राजधानी देहरादून समेत अन्य शहरों में सुबह की शुरुआत सर्द मौसम के साथ हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में हुए हिमपात के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद बर्फीली हवाएं चल रही है, जिससे मौसम और भी सर्द हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कतें पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को हो रही है। ठंड से उनकी दिनचर्या काफी प्रभावित हुई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चंपावत के लोहाघाट का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख       शहरों का तापमान

शहर        तापमान

देहरादून    10.6 डिग्री सेल्सियस

टिहरी        10.8 डिग्री सेल्सियस

पंतनगर      20.2 डिग्री सेल्सियस

मुक्तेश्वर      7.21 डिग्री सेल्सियस

अल्मोड़ा     5.81 डिग्री सेल्सियस

खोदी गई सड़कों को जल्द करें ठीक

मसूरी में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़कों को तत्काल ठीक करने के लिए पालिकाध्यक्ष ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया है। अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने जल निगम के अधिशासी अभियंता सुजीत विकास सहित जल संस्थान के अधिकारियों को एक सप्ताह में नगर पालिका क्षेत्र में खोदी सड़कों को ठीक करने को कहा। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि अगर तय समय में सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो अनापत्ति प्रमाण पत्र को रद किया जा सकता है।

कहा कि खोदी गई सड़कों को लाइन बिछाने के साथ साथ ही ठीक किया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। जिससे नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों को परेशानी होती है तो वह संबधित वार्ड सभासद व पालिकाध्यक्ष व अधिकारियों से शिकायत करते हैं और जनता की समस्याओं का हल करना पालिका की जिम्मेदारी है। बैठक में पेयजल निगम के सहायक अभियंता भारती रावत, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, पालिका के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट, सभासद गीता कुमाईं, सरिता पंवार, सुरेश थपलियाल व सरिता देवी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.