Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: आज पहाड़ों में गरज के साथ बौछार के आसार

Uttarakhand Weather Update प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आज होली पर भी ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 07:15 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 07:31 AM (IST)
मौसम विभाग ने पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आज होली पर भी ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 

loksabha election banner

चटख धूप के बीच प्रदेश के ज्यादातर शहरों का पारा उछाल मार रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क है और तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। जबकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिलेगी और तापमान में इजाफा हो सकता है।

कम बारिश से चढ़ रहा पारा

पिछले मानसून सीजन में उत्तराखंड में सामान्य 20 फीसद कम बारिश हुई। जिसके बाद अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी बारिश न के बराबर हुई। यही नहीं मार्च में भी बारिश न होने से खेतों की नमी भी बेहद कम हो गई है। साथ ही वातावरण शुष्क होने से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिससे समय से पहले गर्मी पडऩे के बाद मौसम के तेवर डरा रहे हैं। इस बार भीषण गर्मी पडऩे की संभावना जताई जा रही है। कम बारिश से फसलों का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

तेज हवाके साथ हल्की बारिश

चमोली जिले में रविवार की सांय को मौसम ने करवट ली है। तेज हवा के साथ हल्की बारिश से ठंड महसूस की जा रही है। सुबह से मौसम साफ था, लेकिन सांय को तेज हवा के साथ बूंदबांदी हुई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आसमान साफ, चटख धूप से चढ़ा पारा, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर       अधिकतम  न्यूनतम
  • देहरादून     32.9     16.5
  • उत्तरकाशी   32.0     14.5
  • मसूरी       21.2     11.7
  • टिहरी       23.8     12.7
  • हरिद्वार      33.7     14.9    
  • जोशीमठ    24.6     09.6
  • पिथौरागढ़   26.0     09.7
  • अल्मोड़ा    27.1     10.1
  • मुक्तेश्वर    23.9     10.9  
  • नैनीताल     22.4     10.0
  • यूएसनगर    33.1    13.2
  • चम्पावत     23.6    07.4

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में होली पर इन तीन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, जानिए

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.