Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: चार धाम में दूसरे दिन भी हिमपात, हेमकुंड साहिब में जमी आठ फीट बर्फ

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री में दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा है। चारों धामों में सुबह हल्का हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में बूंदाबांदी का क्रम बना रहा।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 07:32 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: चार धाम में दूसरे दिन भी हिमपात, हेमकुंड साहिब में जमी आठ फीट बर्फ
चार धाम में दूसरे दिन भी हिमपात, हेमकुंड साहिब में जमी आठ फीट बर्फ । फाइल फोटो

जागरण टीम, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चारों धामों में सुबह हल्का हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में बूंदाबांदी का क्रम बना रहा। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

loksabha election banner

प्रदेश में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार की सुबह चारों धाम के साथ ही आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ। चमोली में ओली के पास गोरसो में भी अच्छी बर्फबारी के समाचार हैं। इसके अलावा पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जगह हल्की बौछारों से मौसम ठंड का एहसास करा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हेमकुंड साहिब में जमी आठ फीट बर्फ 

बीते दो दिन से हेमकुंड साहिब में जबरदस्त हिमपात हो रहा है। हेमकुंड में करीब आठ फीट बर्फ की चादर पसरी हुई है। गुरुद्वारा व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर भी बर्फ से ढक गए हैं और सरोवर भी जम गया है। इस 10 मई को हेमकुड साहिब के कपाट खोले जाने हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा ङ्क्षसह ने बताया कि अप्रैल प्रथम सप्ताह में सेना के 40 जवान हेमकुंड पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर देंगे।

दून में पांच डिग्री लुढ़का पारा, ठंड का एहसास

मौसम के करवट बदलने से ज्यादातर शहरों में तापमान में गिरावट आई है। देहरादून में अधिकतम पारा करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जिससे यहां दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। दून में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक लौट आई। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए और शाम को भी जल्दी अंधेरा हो गया। उधर, हरिद्वार में तापमान में भारी गिरावट आई है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     25.8     15.1

उत्तरकाशी   22.2     10.7

मसूरी       17.3     08.8

टिहरी       19.4     08.2

हरिद्वार      26.5     16.6    

जोशीमठ    18.6     06.3

पिथौरागढ़   25.2     08.1

अल्मोड़ा    24.2     08.6

मुक्तेश्वर    20.0     05.4  

नैनीताल     23.1     10.0

यूएसनगर    32.4    16.5

चम्पावत     22.7    06.2

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ धाम में बर्फबारी; आठ जिलों में बारिश की संभावना

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.