Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में खिली धूप, ठंड से कुछ हद तक राहत; 22 से बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो जाएगा। उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुनगुनी धूप राहत दे रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 07:33 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:33 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में खिली धूप, ठंड से कुछ हद तक राहत; 22 से बारिश और बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में छाया कोहरा, 22 से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो जाएगा। उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुनगुनी धूप राहत दे रही है। इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

prime article banner

सोमवार को दून के अधिकतम तापमान में तीन, जबकि मसूरी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। देर रात को दून के अधिकतर इलाकों में कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की संभावना है। इसके बाद चोटियों पर बारिश और बर्फबारी संभव है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मैदानी इलाकों विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छा सकता है।

एक उड़ान रद 

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है। सोमवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से देहरादून आने वाली उड़ान रद कर दी गई। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि यह उड़ान सुबह सात बजे देहरादून पहुंचती है। रविवार को भी दिल्ली-देहरादून के बीच तीन उड़ानें रद कर दी गई थीं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून,     23.1,     06.9

मसूरी,       11.5,     04.5

उत्तरकाशी,   19.8,     03.7

टिहरी,       15.0,     05.2

हरिद्वार,      18.2,     07.4    

जोशीमठ,    12.9,     03.0

पिथौरागढ़,   18.2,     04.4

अल्मोड़ा,    21.6,     03.8

मुक्तेश्वर,    13.5,     04.9  

नैनीताल,     16.1,     05.5

यूएसनगर,    23.6,    03.5

चंपावत,     14.8,    01.3

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, तीन फ्लाइट हुईं रद; जानें- अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.