Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: चमोली में बारिश-बर्फबारी बढ़ा सकती है दुश्वारी, जानें-क्या कहता है मौसम विभाग

Uttarakhand Weather Update मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही तो पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो रही है। शुक्रवार से अगले तीन दिन चमोली और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 08:39 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 08:39 AM (IST)
चमोली में बारिश-बर्फबारी बढ़ा सकती है दुश्वारी, जानें-क्या कहता है मौसम विभाग।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है तो पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से अगले तीन दिन चमोली और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में इजाफा हो सकता है।

loksabha election banner

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में एक ओर मैदानी इलाकों में चटख धूप के बीच गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, पर्वतीय हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी है। चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार तड़के सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का हिमपात दर्ज किया गया। चमोली के लिए जारी साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि शुक्रवार की देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मैदानों में फिलहाल किसी उल्लेखनीय बदलाव की संभावना नहीं है। ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     28.2     09.8

उत्तरकाशी   19.0     09.0

मसूरी       16.5     06.7

टिहरी       20.0     06.8

हरिद्वार      27.1    09.4    

जोशीमठ    19.8    05.0

पिथौरागढ़   23.4    05.2

अल्मोड़ा    27.7    03.7

मुक्तेश्वर    21.1    05.4  

नैनीताल     20.0    08.2

यूएसनगर    26.2    06.6

चम्पावत     19.7    03.4

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: वसंत में गर्मी का 'मार्च', फसल पर संकट के बादल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.