Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम, चार धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि बुधवार को भी तीन जिलों में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 11:30 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम, चार धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश
उत्तराखंड के इन छह जिलों में दो होगी ओलावृष्टि।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) में हल्का हिमपात हुआ। वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। वहीं, देहरादून के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चली।

prime article banner

कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। चटख धूप के बीच तापमान में भी इजाफा हो रहा है। दोपहर में तपिश के चलते मई सा एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में रविवार रात्रि तक दस्तक दे सकता है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के साथ ही बारिश हो सकती है।

वहीं, कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इसके बाद बुधवार को नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में ओलावृष्टि हो सकती है। इस बीच तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     32.8    15.4

उत्तरकाशी   30.6    13.3

मसूरी       20.4    10.8

टिहरी       22.6    12.0

हरिद्वार      32.6    14.2    

जोशीमठ    22.1    09.3

पिथौरागढ़   24.6    08.5

अल्मोड़ा    29.2    09.0

मुक्तेश्वर    22.0    09.4  

नैनीताल    23.2    12.5

यूएसनगर   32.8    11.6

चंपावत    24.2    06.1

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में कल बारिश और ओलावृष्टि के आसार, यलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.