Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आसमान साफ, चटख धूप से चढ़ा पारा, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम

Utattarakhand Weather Update दो दिन करवट लेने के बाद उत्तराखंड में मौसम साफ हो गया है। चटख धूप खिलने के साथ ही पारे में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 07:46 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 07:46 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आसमान साफ, चटख धूप से चढ़ा पारा, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में आसमान साफ, चटख धूप से चढ़ा पारा, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Utattarakhand Weather Update दो दिन करवट लेने के बाद उत्तराखंड में मौसम साफ हो गया है। चटख धूप खिलने के साथ ही पारे में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि, होली के आसपास कुछ इलाकों में फिर से बादल छा सकते हैं। 

loksabha election banner

कई हफ्तों बाद सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई। दो दिन प्रदेशभर में बादलों का डेरा रहा और तेज हवाओं के साथ मैदानों में हल्की बौछारें पड़ीं। वहीं पहाड़ों में बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। जिससे ज्यादातर इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बुधवार को प्रदेशभर में आसमान साफ रहा। सुबह से ही चटख धूप खिलने के कारण तापमान में भी इजाफा हो गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 27 मार्च की रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है, जिसके चलते होली के आसपास कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     31.5     12.7

उत्तरकाशी   24.6     09.3

मसूरी       18.4     07.2

टिहरी       20.5     08.4

हरिद्वार      30.2     12.3    

जोशीमठ    19.3     06.2

पिथौरागढ़   24.1     08.6

अल्मोड़ा    25.4     09.4

मुक्तेश्वर    19.8     06.7  

नैनीताल     25.2     10.1

यूएसनगर    32.0    15.0

चम्पावत     22.2    07.3

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ धाम में बर्फबारी; आठ जिलों में बारिश की संभावना 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.