Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में अगले दो दिन बारिश के आसार, दून में छाए रहेंगे बादल

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 08:23 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 08:23 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में अगले दो दिन बारिश के आसार, दून में छाए रहेंगे बादल
पहाड़ों में अगले दो दिन बारिश के आसार, दून में छाए रहेंगे बादल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।  

loksabha election banner

सोमवार को दून में हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दोपहर बाद घने बादल छाए रहे। इसके अलावा निचले इलाकों में आंशिक रूप से बादलों के कारण गर्मी से राहत महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में दो हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में घने बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है।

इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने के कारण तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम का यह मिजाज बुधवार को बना रहेगा। मंगलवार को उत्तरकाशी, उत्तरकाशी चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     35.0     17.1

उत्तरकाशी   30.8     12.1

मसूरी       24.5     12.9

टिहरी       24.6     13.4

हरिद्वार      38.0     14.9    

जोशीमठ    22.8     09.2

पिथौरागढ़   27.5    10.4

अल्मोड़ा    30.7     10.1

मुक्तेश्वर    25.5     10.9  

नैनीताल     25.4     19.0

यूएसनगर    37.4    12.5

चम्पावत     24.6    08.1

तापमान बढ़ने के साथ नगर व ग्रामीण अंचलों में पेयजल आपूर्ति हुई बाधित

गर्मी बढ़ने के साथ कर्णप्रयाग नगरपालिका क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट बढ़ने लगा है। नाराज उपभोक्ताओं ने सुचारू पेयजल आपूर्ति की मांग करते हुए जलसंस्थान कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए निराकरण न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। आईटीआई वार्ड निवासी किशोरी प्रसाद ने कहा सप्ताहभर से पेयजल किल्लत की समस्या बनी है लेकिन अधिकारीगण बहानेबाजी कर पल्ला झाड़ रहे हैं, जिससे पानी के लिए समीप के स्रोतों से पेयजल पानी ढ़ोना पड़ रहा है। इसी तरह देवतोली, पंप परिसर व मुख्य बाजार में भी जारी पेयजल की अनियमित आपूर्ति एवं हवा छोड़ रहे हैंडपंपों से उपभोक्ता परेशान है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर दिया दगा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.