Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: होली पर दून में पारे ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update शुष्क मौसम के बीच उत्तराखंड में तापमान नए कीर्तिमान बना रहा है। होली पर इस बार पारा आसमान चढ़ गया जबकि होली के अगले दिन दून में पारे ने 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 08:12 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 08:12 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: होली पर दून में पारे ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
होली पर दून में पारे ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update शुष्क मौसम के बीच उत्तराखंड में तापमान नए कीर्तिमान बना रहा है। होली पर इस बार पारा आसमान चढ़ गया, जबकि होली के अगले दिन दून में पारे ने 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है। 

loksabha election banner

कम बारिश और शुष्क मौसम का असर चढ़ते पारे के रूप में नजर आ रहा है। उत्तराखंड में फरवरी से ही सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, मार्च मध्य में तापमान सामान्य के इर्द-गिर्द बना हुआ था, लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए। होली के दिन दून में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। चटख धूप के बीच दूनवासियों ने होली खेली।

इसके बाद मंगलवार को अधिकतम पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि बीते 24 साल में मार्च में सर्वाधिक है। दून में ऑल टाइम रिकॉर्ड तापमान 28 मार्च, 1892 में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तरकाशी में भी तापमान में उछाल आया है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार दगा देने के कारण फरवरी में बेहद कम बारिश हुई है। इसके बाद मार्च में भी सामान्य से 76 फीसद कम बारिश दर्ज की गई। इससे लगातार तापमान चढ़ रहा है। 

पिछले वर्षों में मार्च में दून का सर्वाधिक अधिकतम तापमान

वर्ष, तापमान

31 मार्च 2020, 30.1

30 मार्च 2019, 34.6

18 मार्च 2018, 33.7

31 मार्च 2017, 35.9

26 मार्च 2016, 34.6

26 मार्च 2015, 32.7

29 मार्च 2014, 31.2

24 मार्च 2013, 31.0

30 मार्च 2012, 34.0

27 मार्च 2011, 31.7

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     36.1     17.5

उत्तरकाशी   33.6     15.3

मसूरी       23.3     12.4

टिहरी       25.6     13.0

हरिद्वार      35.8     15.7    

जोशीमठ    25.1     11.2

पिथौरागढ़   28.2     10.9

अल्मोड़ा    26.6     10.3

मुक्तेश्वर    24.6     10.5  

नैनीताल     24.2     11.0

यूएसनगर    35.8    15.0

चम्पावत     25.2    08.3

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में होली पर इन तीन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, जानिए

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.