Uttarakhand Weather Update: देहरादून में 72 साल में सबसे गर्म रहा नौ अगस्त, 36.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
सोमवार और मंगलवार को दून में अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 72 साल में अगस्त में यह दून का सर्वाधिक तापमान है।
जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update भारी वर्षा का क्रम थमने के बाद बीते दो दिन से दून में चटख धूप खिल रही है। इस बीच मंगलवार को यहां अधिकतम पारा रिकार्ड स्तर पर (36.3 डिग्री सेल्सियस) पहुंच गया। 72 साल बाद अगस्त में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। इसका एक कारण जलवायु परिवर्तन को भी माना जा रहा है।
दून में अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक
सोमवार और मंगलवार को दून में अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 72 साल में अगस्त में यह दून का सर्वाधिक तापमान है।
1949 में अगस्त में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान
इससे पहले वर्ष 1949 में अगस्त में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जोकि आल टाइम रिकार्ड है। इसके बाद वर्ष 2021 तक अगस्त में कभी भी पारे ने 36 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को नहीं छुआ।
मानसून में भी वर्षा के क्रम में बनी है अनियमितता
मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने इसे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बताया है। उनका कहना है कि इस वर्ष मानसून से पहले काफी कम वर्षा हुई। इसके बाद मानसून में भी वर्षा के क्रम में अनियमितता बनी हुई है। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दून के अलावा अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है।
दून में बीते वर्षों में अगस्त में अधिकतम तापमान
- नौ अगस्त 2022, 36.3
- छह अगस्त 2021, 34.4
- छह अगस्त 2020, 35.0
- 28 अगस्त 2019, 35.5
- 16 अगस्त 2018, 34.4
- छह अगस्त 2017, 34.2
- चार अगस्त 2016, 35.2
- 26 अगस्त 2015, 32.9
- 26 अगस्त 2014, 33.5
- 20 अगस्त 2013, 34.0
- छह अगस्त 2012, 33.0
- पांच अगस्त 1949, 37.2
दून में पिछले चार माह में सबसे गर्म दिन
- 19 अप्रैल 2022, 39.0
- 15 मई 2022, 39.6
- पांच जून 2022, 41.6
- 13 जुलाई 2022, 36.8
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)
Dehradun News: हिमालयन हास्पिटल के डाक्टर्स रेजीडेंस के एक कक्ष में लगी आग, हादसे में डाक्टर झुलसा