Move to Jagran APP

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड भाजपा ने भी लपका, कहा- की सच कहने की हिम्मत

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड की भाजपा सरकार के नेताओं ने भी लपका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 11:55 AM (IST)
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड भाजपा ने भी लपका, कहा- की सच कहने की हिम्मत
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड भाजपा ने भी लपका।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। गन्ना मूल्य को लेकर किए गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड की भाजपा सरकार के नेताओं ने भी लपका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात की है।

loksabha election banner

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू ने ट्वीट कर गन्ना मूल्य के मामले में अपनी ही प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की जरूरत है। अजीब बात यह है कि पंजाब मे खेती की लागत अधिक होने के बावजूद राज्य का सुनिश्चित मूल्य (एसएपी) हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की तुलना में कम है। कृषि के पथ प्रदर्शक के रूप में पंजाब में एसएपी बेहतर होना चाहिए।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने इस ट्वीट को लपकते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धृू ने सच कहने की हिम्मत दिखाई है। कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी इसे स्वीकारना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों के हितों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ गन्ना, बल्कि गेहूं व धान की खरीद के लिए भी प्रदेश सरकार ने पुख्ता व्यवस्था की है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने विस अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें एक पौधा भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें- विधायकों से मुलाकात के दौरान बोले सीएम धामी, हमारा उद्देश्य समस्याओं को सुलझाना है; उलझाना नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.