Move to Jagran APP

आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देगी उत्‍तराखंड सरकार

किसानों की आर्थिकी सशक्त करने की कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश में उन्नत प्रजाति के आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इस संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 09:22 PM (IST)
आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देगी उत्‍तराखंड सरकार
राज्य सरकार ने प्रदेश में आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। किसानों की आर्थिकी सशक्त करने की कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश में उन्नत प्रजाति के आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इस संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिकी के लिहाज से यह दोनों फसलें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आस्ट्रेलियन टीक व काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने के लिए और क्या-क्या प्रयास हो सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन फसलों का बहुआयामी उपयोग किस तरह किया जा सकता है, इसकी भी समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जानी आवश्यक है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ कृषक डा.राजाराम त्रिपाठी और ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान रुद्रपुर के अधिशासी निदेशक हरीश चंद्र कांडपाल ने इन फसलों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

विशेषज्ञ कृषक डा.त्रिपाठी ने कहा कि आस्टेलियन टीक व काली मिर्च की खेती उत्तराखंड में गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस खेती में मेहनत कम है और आमदनी अधिक है। उत्तराखंड में इन दोनों फसलों की पर्याप्त संभावनाएं हैं। रुद्रपुर में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान द्वारा इनकी खेती की शुरुआत के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव हरबंस सिंह चुघ, अपर सचिव वंदना, निदेशक सगंध पौधा केंद्र डा.नृपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

किसानों की आर्थिकी सशक्त करने की कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश में उन्नत प्रजाति के आस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इस संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिकी के लिहाज से यह दोनों फसलें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-देहरादून में बनेगी साइंस सिटी, केंद्र और राज्य सरकार के बीच हुआ समझौता, जानिए इसमें क्‍या होगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.