Move to Jagran APP

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मिला जिम्मा

Former Governor Baby Rani Maurya पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी हो गई है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 08:02 AM (IST)
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मिला जिम्मा
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Former Governor Baby Rani Maurya उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी हो गई है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

loksabha election banner

उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने बीती आठ सितंबर को इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को वह देहरादून से दिल्ली चली गईं थी। वह तीन साल तक राज्यपाल के पद पर रहीं। आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के पीछे उनके सक्रिय राजनीति में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से पूर्व राज्यपाल मौर्य को भेजे गए पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा जो कहती है, वह करती है: जोशी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर वायदे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जो कहता है वह करता भी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा के कार्यों को नहीं देख पा रहे, वे वर्ष 2012 से 2017 तक चली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भी देख लें। तस्वीर साफ हो जाएगी।

जोशी ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार से परिवर्तन यात्रा करना चाह रहे थे, लेकिन उनके द्वारा पंजाब में परिवर्तन कर दिया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस समेत विपक्ष प्रदेश में टार्च लेकर सरकार की विफलता ढूंढ रहा है, मगर उन्हें यह मिल नहीं रही।

यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार और संगठन का केजरीवाल पर किया पलटवार, कहा- उत्तराखंड का नौजवान राष्ट्रवादी है और किसी के बहकावे में नहीं आएगा

उन्होंने कहा कि विपक्ष के दावे कितने फलदायी हैं कि कांग्रेस में ही टूट-फूट हो रही है। कांग्रेस के विधायक भाजपा के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद रैलियों के माध्यम से सरकार के कार्यों को जनता को बता रही है। साथ ही दावा किया कि सरकार के पांच वर्ष के काम और युवा जोश के बूते भाजपा एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्तासीन होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले, जन आशीर्वाद नहीं, भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: गोदियाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.