Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022 : उत्‍तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 750 ने किया नामांकन

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 302 प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे भरे। इसके साथ ही विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 750 हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:06 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:23 PM (IST)
Uttarakhand Election 2022 : उत्‍तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 750 ने किया नामांकन
नैनीताल की लालकुआं विधानसभा सीट से शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नामांकन दाखिल किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 302 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा रात दो बजे जारी आकड़ो के अनुसार अब विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 750 हो गई है। इनमे गढ़वाल मंडल के 464 और शेष कुमाऊं मंडल के प्रत्याशी शामिल हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 31 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

loksabha election banner

शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा कराने वाले मुख्य प्रत्याशियों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (लालकुंआ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (श्रीनगर), कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत (सल्ट), कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (मसूरी), पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय (टिहरी) शामिल हैं। सभी सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 750 हो गई है।

देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 144 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों के लिए 131, टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 44, पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 57, चमोली की तीन विधानसभा सीटों के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। रुद्रप्रयाग की दो विधानसभा सीटों पर 27, उत्तरकाशी की तीन विधानसभा सीटों पर 27 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर 72, अल्मोड़ा की छह सीटों पर 57 व बागेश्वर जिले की दो सीटों पर 20 नामांकन हुए। पिथौरागढ़ जिले की चार सीटों पर 32, ऊधमसिंह नगर जिले की नौ सीटों पर 89 और चम्पावत जिले की दो सीटों पर 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

नैनीताल व रुद्रप्रयाग में आप ने प्रत्याशी बदले

आम आदमी पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को दो विधानसभा सीटों रुद्रप्रयाग और नैनीताल में प्रत्याशी बदल दिए। अब रुद्रप्रयाग सीट पर किशोरी नंदन डोभाल की जगह प्यार सिंह नेगी और नैनीताल से भुवन आर्य की जगह भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हुए हेम आर्य को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने रुद्रपुर से नंद लाल, कालाढूंगी से कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई मंजू तिवारी और यमुनोत्री से मनोज शाह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी राज्य में सभी 70 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। आप ने दस प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं, जोकि अन्य राजनीतिक दलों से ज्यादा है।

आजाद अली आप में शामिल

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आजाद अली ने शुक्रवार को आप का दामन थाम लिया। आजाद अली ने कहा कि वह आप की नीतियों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं। अब वह पार्टी कार्यकर्त्‍ता के रूप में सहसपुर विधानसभा में आप प्रत्याशी भरत सिंह को जिताने के लिए काम करेंगे। उधर, आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अपने पद व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.