Move to Jagran APP

सीएम धामी ने चिन्यालीसौड़ में किया डोर-टू-डोर प्रचार, कहा- चुनाव काम और कारनामा करने वालों के बीच

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ पहुंच डोर-टू-डोर कैंपेन किया। उन्होंने चिन्यालीसौड़ पहुंच यमुनोत्री विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के समर्थन में वोट की भी अपील की।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 10:40 PM (IST)
सीएम धामी ने चिन्यालीसौड़ में किया डोर-टू-डोर प्रचार, कहा- चुनाव काम और कारनामा करने वालों के बीच
सीएम धामी ने चिन्यालीसौड़ में किया डोर-टू-डोर प्रचार। जागरण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव काम करने और कारनामा करने वालों के बीच हो रहा है। इसीलिए यह तय है कि इस बार प्रदेश की जनता काम करने वाली सरकार को चुनेगी। भाजपा ने काम किया है और आगे भी काम करेगी। इसलिए जनता भाजपा को चुनेगी। जिससे इस बार 60 से अधिक सीटों पर भाजपा अपना विजय परचम लहराएगी।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचे। यहां उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में चिन्यालीसौड़ बाजार से नागणी तक डोर टू डोर प्रचार करते हुए समर्थन मांगा। चिन्यालीसौड़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीपैड से सीधे मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। अपने डोर टू डोर प्रचार में मुख्यमंत्री ने जनता को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।इसके साथ ही नीलकंठ होटल में भाजपा के पदाधिकारियों को भाजपा के केन्द्र की योजनाओं के बारे में बताया तथा कार्यकर्त्ताओं को सरकार की योजनाओं को जनता को बताने का आह्वान किया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी है और हमने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई है।

उत्तराखंड की जनता ऐसी सरकार चुनने जा रही जो सरकार नरेंद्र मोदी जी की सरकार के साथ चले और उत्तराखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाए। विकास का जो पहिया तेजी से चल रहा उसे और तेजी चल सके। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी विधायक केदार सिंह रावत ने यमुनोत्री विधानसभा में किए गए पांच वर्ष के अपने विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें यमुनोत्री विधानसभा में स्वीकृत हुए है। जिनमें अधिकांश बन चुकी हैं। इस मौके पर भाजपा नेता किशोर भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, विमला नौटियाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- मोदी, योगी और शाह देंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को धार, 30 स्टार प्रचारकों में ये दिग्गज भी शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.