Move to Jagran APP

Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन आज से, जानिए कब तक चलेगी प्रक्रिया

Uttarakhand Election 2022 चुनाव की प्रक्रिया आज को नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होने जा रही है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इससे पहले सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में अधिसूचना जारी करेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:25 AM (IST)
Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन आज से, जानिए कब तक चलेगी प्रक्रिया
Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन आज से।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार यानी आज नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होने जा रही है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इससे पहले सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में अधिसूचना जारी करेंगे।

loksabha election banner

निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। प्रदेश की सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगी। 10 मार्च को मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

भाजपा 59 सीटों पर घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें 59 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके मौजूदा मंत्रिमंडल के नौ सदस्यों को पहली सूची में स्थान मिला है। धामी खटीमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार में अपनी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने नौ विधायकों के टिकट काटे हैं।

कांग्रेस आज घोषित करेगी प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है। कांग्रेस की नजरें भाजपा की ओर से जारी होने वाली सूची पर टिकी हुई थीं। सत्तारूढ़ दल गुरुवार को 59 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। भाजपा की ओर से प्रत्याशियों पर स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस ने भी सीईसी की बैठक शुक्रवार शाम चार बजे बुलाई है। बैठक के बाद देर शाम तक प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को दिल्ली रोका गया है। प्रदेश के तीनों दिग्गज नेता नौ दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। दसवें दिन प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद ही उनकी वापसी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- जानें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को कांग्रेस आज कितने टिकट करेगी घोषित, दिल्ली में ही फंसे हैं दिग्गज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.