Move to Jagran APP

कांग्रेस का एक और बड़ा चेहरा थाम सकता है भाजपा का दामन, इस सीट को अभी रखा गया है खाली

Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस का एक और बड़ा चेहरा दल बदल सकता है। किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyaya) भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा द्वारा टिहरी सीट (Tehri Chunav News) पर प्रत्याशी न घोषित किए जाने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:51 AM (IST)
कांग्रेस का एक और बड़ा चेहरा थाम सकता है भाजपा का दामन, इस सीट को अभी रखा गया है खाली
कांग्रेस का एक और बड़ा चेहरा थाम सकता है भाजपा का दाम।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyaya) भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा द्वारा टिहरी सीट (Tehri Chunav News) पर प्रत्याशी न घोषित किए जाने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। यही नहीं, हाल के दिनों में उपाध्याय की भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात से भी उनके भाजपा में जाने की चर्चा को बल मिला है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऐसी कोई जानकारी होने से इन्कार किया।

prime article banner

किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चा अक्सर जोर पकड़ती रही है, लेकिन उनके द्वारा इस बारे में कभी भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया। हाल में जब कांग्रेस ने किशोर को पार्टी में सभी पदों की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था, तब भी उनके भाजपा की तरफ रुख करने की चर्चा तेजी से चली थी। यही नहीं, कुछ दिन पहले उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi)व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की थी। तब उनकी ओर से यही कहा गया कि वे वनाधिकार आंदोलन के मामले में सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं।

(किशोर उपाध्याय का फाइल फोटो)

अब यह चर्चा है कि किशोर की दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) से मुलाकात हुई। इसके बाद भी दो बार उनकी बात कौशिक से हुई है। ऐसे में उनके भाजपा में जाने की चर्चा को बल मिल रहा है। यही नहीं, भाजपा द्वारा टिहरी सीट को फिलहाल खाली छोड़े जाने को लेकर भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। टिहरी उन 11 सीटों में शामिल है, जिन पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- जानिए अब तक कितनी बार दल बदल चुके हैं हरक सिंह रावत, किस पार्टी से हुई थी राजनीति में एंट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.