Move to Jagran APP

उत्तराखंड कांग्रेस आज इतनी सीटों पर घोषित करेगी प्रत्याशी, जानें- हरक और अनुकृति पर क्या बोले गोदियाल

Uttarakhand Election 2022 कांग्रेस आज विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली है। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:52 AM (IST)
उत्तराखंड कांग्रेस आज इतनी सीटों पर घोषित करेगी प्रत्याशी, जानें- हरक और अनुकृति पर क्या बोले गोदियाल
उत्तराखंड कांग्रेस आज इतनी सीटों पर घोषित करेगी प्रत्याशी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस अब शनिवार यानी आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।

loksabha election banner

शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची की घोषणा का इंतजार होता रहा। पहले बताया गया कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल किए जाने के बाद सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करने पर सहमति बनेगी। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।

दरअसल, भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं व विधायकों में असंतोष देखा जा रहा है। कांग्रेस की नजरें भाजपा के असंतुष्टों पर भी गढ़ी हैं। सूची में 15 टिकट पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इन सीटों पर पर सीईसी को प्रत्याशियों के पैनल के आधार पर निर्णय लेना है। दावेदार बेसब्री से सूची का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शनिवार व रविवार को नामांकन नहीं होने हैं। ऐसे में पार्टी सूची जारी करने में देरी कर सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि हरक सिंह रावत ने कहा कि वह निस्वार्थ भाव से कांग्रेस की सेवा करना चाहते हैं और हर कोई उन्हें मौका देने के लिए तैयार है। वह पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, लैंसडौन सीट से कांग्रेस द्वारा हरक सिंह रावत की बहू को मैदान में उतारने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने आया, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भाजपा ने 59 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, खटीमा से सीएम धामी तो जानिए अन्य सीटों से कौन मैदान में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.