कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने दिल्ली में थामा भाजपा का दामन, दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हैं छोटे भाई
दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में उनके शामिल होने से उत्तराखंड के किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ाने के रूप में भी देखा जा रहा है।
एएनआई, देहरादून: दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में उनके शामिल होने से उत्तराखंड के किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ाने के रूप में भी देखा जा रहा है।
बुधवार दोपहर को दिल्ली में कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा का दामन थामा। उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता दिलाई। सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त विजय रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर विजय रावत ने कहा कि उनके पूर्व सैन्य अधिकारी पिता भी भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने भाजपा के लिए
गणेश जोशी ने कार्यकत्र्ताओं के साथ किया चुनाव पर मंथन
राजपुर रोड स्थित एक होटल में बुधवार को भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के कार्यकत्र्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार- प्रसार करने तथा पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई।
कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने मात्र पांच साल में ही 60 सालों से हो रहे तथाकथित विकास से कहीं अधिक विकास किया है। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील की कि मसूरी विधानसभा में पूरे राज्य में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। इन कार्यों को जनता तक ले जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा प्रभारी रवींद्र कटारिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: टिकट बंटवारे को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल में घमासान, दूसरी सूची हुई जारी