सीएम भूपेश बघेल ने लांच किया उत्तराखंड कांग्रेस की कैंपेन थीम और सांग, जानिए मोदी सरकार पर क्या बोले
Uttarakhand Election 2022 भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने देहरादून में कही। दरअसल उन्होंने यहां उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वभिमान चारधाम चार काम का विमोचन किया।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में कही। दरअसल, उन्होंने यहां उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम भी लांच किया।
राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल परिसर में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा मंहगाई व बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनताने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया।
70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डा. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद रहे।
एक मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साथ-साथ थिरके
कांग्रेस के भीतर गुटबाजी व धड़ेबाजी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर खुलकर सामने आती है, लेकिन सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी किया गया चुनावी थीम सांग के दौरान प्रदेश के सभी शीर्ष नेता ही नहीं थिरके, बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह भी खुद को नहीं रोक पाए। ऐसे में कुछ पल के लिए कांग्रेस में माहौल दोस्ताना बन गया।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस का उत्तराखंडी स्वाभियान चारधाम चार काम अभियान के दौरान चुनावी थीम सांग की लांचिंग पर लोक कलाकारों ने नृत्य किया। जैसे ही थीम सांग शुरू हुआ तो एक-एक कर कांग्रेस के नेता थिरकने लगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ भी स्वयं को नहीं रोक पाए और कलाकारों के साथ थिरकने लगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा और कांग्रेस ने इन सीटों पर अभी नहीं उतारे हैं प्रत्याशी, एक दो दिन में जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट