Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022: भाजपा आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची, जिन सीटों पर है विवाद उन पर अभी चलेगा मंथन

Uttarakhand Election 2022 भाजपा गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 09:11 AM (IST)
Uttarakhand Election 2022: भाजपा आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची, जिन सीटों पर है विवाद उन पर अभी चलेगा मंथन
Uttarakhand Election 2022: भाजपा आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार दोपहर तक ज्यादातर सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने 16 जनवरी को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के तैयार पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा था। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए। इसमें दावेदारों के पैनल में शामिल नामों पर सीटवार पर विमर्श हुआ।

उम्मीद जताई जा रही थी कि देर शाम तक पार्टी नेतृत्व प्रथम चरण में उन सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगा, जो निर्विवाद हैं। जिन सीटों पर राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति या दूसरे कारणों से असमंजस है, उन पर केंद्रीय चुनाव समिति प्रदेश के नेताओं के साथ एक बार फिर से मंथन करेगी। उसके बाद ही इन पर फैसला किया जाएगा। तब तक सभी दावेदारों की नजरें दिल्ली पर टिकी रहेंगी।

आज जारी हो सकती है कांग्रेस की सूची

उत्तराखंड में कांग्रेस के टिकट आज या कल घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार शाम होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित हो सकती है। बताया जा रहा है कि सीईसी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट पर भी निर्णय हो सकता है। अभी तक डीडीहाट, रामनगर से हरीश रावत के चुनाव लड़ने की चर्चा गरमाती रही है।

यह भी पढ़ें- क्या हरक सिंह रावत की कांग्रेस में हो पाएगी एंट्री, चौथे दिन भी नहीं आया बुलावा; जानिए कहां फंस रहा है पेच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.