Move to Jagran APP

जानिए अब किसने पूछ लिया ये सवाल, हरक सिंह को लेकर हृदय परिवर्तन का कारण साफ करें हरीश रावत

Uttarakhand Election 2022 हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा साबित हो गया कि हरीश रावत और कांग्रेस पर लगे आरोप बिल्कुल सही हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 12:53 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 12:53 PM (IST)
जानिए अब किसने पूछ लिया ये सवाल, हरक सिंह को लेकर हृदय परिवर्तन का कारण साफ करें हरीश रावत
Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत भाजपा ने पूछा ये सवाल।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड की सियासत में इनदिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि हरीश रावत और कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार व राज्य विरोधी होने के आरोप बिल्कुल सही हैं। कल तक सार्वजनिक मंचों पर उनकी ही पोल खोलने वाले हरक सिंह को कांग्रेस में शामिल करने का तो यही अर्थ है कि उन्हें वे सभी आरोप स्वीकार हैं।

prime article banner

भाजपा के प्रवक्ता जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हाल के दिनों तक हरक सिंह को लोकतंत्र का हत्यारा बताते हुए पानी पी-पी कर अनेक अलंकारों से सुशोभित कर रहे थे। आज उन्हें व कांग्रेस को वही उच्याड़ू बैल स्वीकार है।

हरीश रावत को जनता के सामने अपने इस हृदय परिवर्तन के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए। अन्यथा जनता से गलतबयानी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जोशी ने कहा कि इस प्रकरण के बाद भाजपा को भरोसा है कि जनता में भी हरीश रावत व कांग्रेस की पोल खुल गई है। अब न केवल रावत बल्कि किसी भी कांग्रेस नेता की बातों पर जनता भरोसा करने वाली नहीं है।

हरक सिंह ने बीते रोज थामा था कांग्रेस का हाथ

दरअसल, भाजपा से निकाले जाने के छह दिन के लंबे इंतजार के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं रावत के साथ कांग्रेस में वापस आ गए। पार्टी में वापसी के लिए उन्हें कांग्रेस, उसके कार्यकर्त्ताओं और जनता से माफी मांगी। इसके बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी के चलते लग रहा अड़ंगा दूर हो पाया। दिल्ली में उनके कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर हरीश रावत मौजूद रहे। इस मौके पर हरक सिंह ने कहा कि 2016 में कांग्रेस सरकार से बगावत दुर्भाग्यपूर्ण थी। वह बगैर शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं। अब कांग्रेस को सत्ता में लाना ही उनका लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि पार्टी उनकी पुत्रवधु अनुकृति को लैंसडौन से टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें- जानिए अब तक कितनी बार दल बदल चुके हैं हरक सिंह रावत, किस पार्टी से हुई थी राजनीति में एंट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.