Move to Jagran APP

70 विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड भाजपा ने भेजे प्रचार रथ, पार्टी की रीति-नीति रखेंगे जनता के सामने

Uttarakhand Election 2022 नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने रविवार को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी लगे प्रचार रथ रवाना किए।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 02:23 PM (IST)
70 विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड भाजपा ने भेजे प्रचार रथ, पार्टी की रीति-नीति रखेंगे जनता के सामने
70 विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड भाजपा ने भेजे प्रचार रथ।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने रविवार को प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी लगे प्रचार रथ रवाना किए। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही भाजपा की रीति-नीति को जनता के सम्मुख रखा जाएगा।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये रथ चुनाव प्रचार अभियान खत्म होने की तिथि 12 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्रों में लगातार घूमेंगे। प्रत्येक रथ के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। इनकेभ्रमण का प्रतिदिन रोडमैप बनेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रचार रथों की निरंतर मानीटरिंग करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रभारी जोशी ने कहा कि भाजपानीत सरकार के कार्यकाल में पूर्व में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अच्छा कार्य किया है। राज्य ने हर क्षेत्र में प्रगति के प्रतिमान गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की रचना की और वह इसके विकास में भी प्रथम है। प्रत्याशियों की घोषणा में प्रथम रहने के बाद भाजपा प्रचार में भी प्रथम है। उन्होंने दावा किया कि जब चुनाव परिणाम आएगा तो भाजपा फिर से प्रथम स्थान पर रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एलईडी प्रचार रथों के माध्यम से पांच साल में उत्तराखंड में राज्य व केंद्र सरकार के बूते हुए कार्य जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। आज डबल इंजन की सरकार का लाभ सभी को दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को अंगीकार करते हुए गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान, किसानों की खुशहाली, युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य हो रहा है।

धामी ने कहा कि भाजपा ने राज्य का विकास किया है, करती है और वह करेगी। प्रचार रथों से ये बात भाजपा जनता को बताएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इस बार हम 60 पार के लक्ष्य से आगे निकलेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा और कांग्रेस ने इन सीटों पर अभी नहीं उतारे हैं प्रत्याशी, एक दो दिन में जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.