Move to Jagran APP

उत्तराखंड चुनाव 2022: मोर्चे पर जुटे महारथी, ताकि न रहे कोई चूक

Uttarakhand Election 2022 भाजपा फंसी 11 सीटों पर मंथन कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी प्रल्हाद जोशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय टम्टा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय बैठक में मौजूद हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 01:28 PM (IST)
उत्तराखंड चुनाव 2022: मोर्चे पर जुटे महारथी, ताकि न रहे कोई चूक
उत्तराखंड भाजपा में 11 फंसी सीटों पर चल रहा मंथन।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब जबकि केवल तीन हफ्ते का ही समय रह गया तो भाजपा ने अपने सभी महारथियों को मोर्चे पर लगा दिया है, ताकि कहीं कोई चूक न रहे। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव में हाईटेक प्रचार के साथ ही डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग की जरूरत पर बल दिया।

loksabha election banner

हरिद्वार रोड स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में बंद कमरे में हुई बैठक में चुनाव प्रबंधन के साथ ही अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रबंधन और प्रचार पर फोकस रहा। इसके लिए योजना को अंतिम रूप दिया गया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शेष रह गई 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन, विभिन्न सीटों पर टिकट वितरण के बाद उठे विरोध के सुरों को देखते हुए राजनीतिक आपदा प्रबंधन, चुनाव घोषणा पत्र समेत अन्य विषयों के संबंध में फीडबैक भी जोशी ने लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मु़ख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व राजेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे। इससे पहले, चुनाव प्रभारी जोशी ने भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक ली। उन्होंने पार्टी के दृष्टिपत्र के संबंध में अब तक की प्रगति का ब्योरा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि दृष्टिपत्र को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए।

प्रदेश कार्यालय में भी किया मंथन

चुनाव प्रभारी जोशी ने सोमवार को सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन के संबंध में बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य प्रांतीय पदाधिकारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भी चुनावी रणनीति के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई।

28 को शाह और 31 को नड्डा का दौरा प्रस्तावित

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के दिन 31 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा को दोनों नेताओं का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है, लेकिन अभी उनकी सभाओं के लिए स्थल आदि का चयन नहीं हो पाया है। इसे लेकर मंथन जारी है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि यदि शाह और नड््डा आते हैं तो उनकी सभाओं का लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि अब भी 11 ऐसी सीटें हैं, जिनपर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.