Move to Jagran APP

बसपा ने उत्तराखंड की 37 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा, जानिए किस विधासभा में किसपर खेला गया दाव

BSP Candidates List 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बसपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 37 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। कभी राज्य में बसपा तीसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में पहचान रखती थी।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:06 PM (IST)
बसपा ने उत्तराखंड की 37 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा, जानिए किस विधासभा में किसपर खेला गया दाव
BSP Candidates List 2022: बसपा ने उत्तराखंड की 37 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। BSP Candidates List 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने 37 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में बसपा ने अपने प्रभाव वाले हरिद्वार जिले की सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची में बसपा ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में बसपा ने शुरुआती तीन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। 2012 में पार्टी को 13 प्रतिशत वोट मिले थे। यह बात अलग है कि 2017 में मोदी लहर के कारण बसपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। अब बसपा एक बार फिर पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इस कड़ी में पार्टी ने 37 सीटों के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार को बसपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा से बुद्धिलाल, बदरीनाथ से मुकेश कोशवाल थराली से गितेश कोशियाल व कर्णप्रयाग से भरत लाल शाह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, केदारनाथ से प्रवीण प्रधान, रुद्रप्रयाग से दीपक आनंद, चकराता से भीष्म दत्त वर्मा, विकासनगर से अशोक सिंह, सहसपुर से योगराज, मसूरी से अशोक पंवार और डोईवाला विधानसभा सीट पर धीर सिंह बिष्ट को पार्टी के टिकट पर मैदान में उतारा है।

ऋषिकेश से बृजमोहन राजभर, ज्वालापुर से शीश पाल सिंह, भगवानपुर से सुबोध राकेश, झबरेड़ा से आदित्य ब्रजवाल, पिरान कलियर से सुरेंद्र सैनी, मंगलौर से सरवत करीम अंसारी, खानपुर से रविंद्र पनियाला, लक्सर से मो. शहजाद, हरिद्वार ग्रामीण से दर्शन लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। यमकेश्वर विधानसभा से जोगेंद्र भारती, पौड़ी से राकेश गौडशाली, श्रीनगर से उमेर अंसारी, चौबट्टाखाल से अर्जुन लाल, गंगोलीहाट से दिनेश कुमार, द्वाराहाट से अरनंद वल्लभ सती, सोमेश्वर से जगदीश, जागेश्वर से नारायण राम, चम्पावत से राकेश वर्मा, भीमताल से भुवन आर्य व रामनगर से हेम भट्ट को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, हल्द्वानी से जितेंद्र कुमार, कालाढूंगी से सुंदर आर्य, जसपुर से अजय अग्रवाल, काशीपुर से गगन कांबोज, गदरपुर से जशवंत चौहान व सितारगंज से रविंद्र सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- हरक ने लांघी थी अनुशासन की सीमा, नड्डा के निर्देश पर हुई कार्रवाई; ऐसा करने वालों के साथ यही होगा; जानें किसने कहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.