Move to Jagran APP

उत्तराखंड: डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और प्रेम चंद शर्मा को पद्मश्री सम्मान, सीएम रावत ने दी शुभकामनाएं

Padmashree Award मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद्मश्री से सम्मानित होने पर डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और प्रेम चंद शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम रावत ने दोनों ही हस्तियों को असाधारण बताया। साथ ही कहा कि वे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 09:59 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 05:36 PM (IST)
उत्तराखंड: डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और प्रेम चंद शर्मा को पद्मश्री सम्मान, सीएम रावत ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड: डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और प्रेम चंद शर्मा को पद्मश्री सम्मान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Padmashree Award मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद्मश्री से सम्मानित होने पर डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और प्रेम चंद शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम रावत ने दोनों ही हस्तियों को असाधारण बताया। साथ ही ट्वीट किया कि उनके अद्भुत कार्यों से आज उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन हुआ है। वे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का सोमवार को एलान किया गया। पद्मश्री पुरस्कार के लिए उत्तराखंड की दो हस्तियों का नाम भी शामिल हैं। डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, जबकि प्रेम चंद शर्मा ने कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। उत्तराखंड के सीएम ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।    

सीएम रावत ने ट्वीट किया, भारत के प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार "पद्मश्री" से सम्मानित होने पर डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय जी और श्री प्रेम चंद शर्मा जी को हार्दिक बधाई। पुरस्कार पाने वाले उत्तराखंड के ये दोनों ही व्यक्ति असाधारण हैं। डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय जी ने चिकित्सा और श्री प्रेम चंद शर्मा जी ने कृषि के क्षेत्र में समाज, राष्ट्र और मानवता के प्रति अदभुत कार्य किया है, जिससे देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश व दुनिया में रोशन हुआ है। आप दोनों हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। जय हिंद, जय उत्तराखंड।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने 32 बच्चों को वर्चुअली अवॉर्ड से नवाजा, दून के अनुराग भी हैं शामिल; कहा- पीएम की हर बात पर करता हूं अमल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.