Move to Jagran APP

Tokyo Olympic: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्‍ड जीतने पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Tokyo Olympic भारत के नीरज चोपड़ा ने आज शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमुंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर गोल्‍ड मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 07:45 PM (IST)
Tokyo Olympic: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्‍ड जीतने पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्‍ड जीतने पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Tokyo Olympic भारत के नीरज चोपड़ा ने आज शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के ओलिंपिक इतिहास में पहली बार किसी एथलीट ने जैवलिन थ्रो पद जीता है। इस पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमुंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर गोल्‍ड मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि टोक्‍यो ओलिंपिक 2020 में पुरषों के जैवलिन थ्रो में गोल्ड हासिल करने के लिए आपको हार्दिक बधाई। आप भारत के पहले ट्रैक एंड फील्ड ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। भारत को आप पर बहुत गर्व है। आप के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

loksabha election banner

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) फाइनल में स्वर्ण पदक भारत के नाम करने पर नीरज चोपड़ा को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज का यह दिन गौरवमयी एवं ऐतिहासिक दिन है, जिस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम पल चिरस्मरणीय हो गया है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि एक एथलीट एवं भारतीय खिलाड़ी की जिंदगी में इससे अद्भुत एवं यादगार पल कुछ नहीं हो सकता है, जब ओलिंपिक के दौरान जीत पर राष्ट्रगान की गूंज के साथ तिरंगा लहराये। उन्होंने कहा की आज एथलेटिक्स में भारत का सालों का इंतजार खत्म हो गया है, भारतीय ओलिंपिक इतिहास में यह दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है, जो नीरज चोपड़ा के नाम हुआ है। इस जीत से युवा खिलाड़ियों में एक नया जोश भरा है।

यह भी पढ़ें:-Tokyo Olympic: भारतीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने दिए को 11 लाख रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.