Move to Jagran APP

जानिए क्यों बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस ने किया उत्तराखंड की जनता का गला घोंटने का काम

Uttarakhand Vidha Sabha Chunav 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों और उसके खूनी पंजे को सबने देखा है जिसने उत्तराखंड की जनता का गला घोंटने का काम किया है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 08:49 AM (IST)
Uttarakhand Chunav 2022: कांग्रेस ने किया उत्तराखंड की जनता का गला घोंटने का काम-धामी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Vidha Sabha Chunav 2022 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों और उसके खूनी पंजे को सबने देखा है, जिसने उत्तराखंड की जनता का गला घोंटने का काम किया है। यहां की जनता इस पंजे से निजात चाहती थी, जो मिल चुकी है। अब जनता उसे कभी भी यहां नहीं चाहेगी। उन्होंने कहा कि जनता तेज गति से विकास चाहती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में चल रही लड़ाई को सभी जानते हैं। वर्ष 2016 में पूरी कांग्रेस टूट गई थी। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गई, जबकि कुर्सी उसकी पहुंच से कोसों दूर है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत पर तंज कसते हुए धामी ने कहा कि जब उनकी पार्टी ही रावत को गंभीरता से नहीं ले रही तो हम क्यों लें। उन्होंने कहा कि हमारी टक्कर किसी से नहीं है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का एजेंडा केवल चुनाव है। इन दलों का उत्तराखंड के विकास का कोई एजेंडा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी न भाजपा, न कांग्रेस, बल्कि देश को नुकसान पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चलती है। टिकट के लिए दावेदारों का पैनल बनाने को पार्टी पदाधिकारी सभी विधानसभा क्षेत्रों में गए थे। चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने सभी जिलों से फीडबैक लिया है। जल्द ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी। फिर प्रदेश संसदीय समिति में चर्चा के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड को नाम भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है।

भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में विकास की बयार चल रही है। कई ऐसे काम धरातल पर उतरने जा रहे हैं, जो वर्षों से अटके थे। हमारे विकास के कार्य ही हमारा प्रचार हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार ने सभी कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें- किसी दूसरे दल का दामन थामेंगे या फिर रहेंगे कांग्रेस में ही, इसे लेकर जानिए क्या बोले किशोर उपाध्याय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.