Move to Jagran APP

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छह दिसंबर को महिलाओं के लिए करेंगे दो बड़ी घोषणाएं

छह दिसंबर को देहरादून के बन्नू स्कूल परिसर में सीएम के अभिनंदन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी करेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 10:46 AM (IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छह दिसंबर को महिलाओं के लिए करेंगे दो बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छह दिसंबर को महिलाओं के लिए करेंगे दो बड़ी घोषणाएं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मानदेय में बढ़ोतरी और सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति देने संबंधी प्रदेश सरकार के निर्णयों के मद्देनजर गढ़वाल मंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं समेत अन्य महिलाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करेंगी। इस सिलसिले में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में छह दिसंबर को देहरादून के बन्नू स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी करेंगे।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं, बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय पिछले पांच वर्षों में लिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी सरकार ने की है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं की सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति के लिए 162 पद निकाले हैं।

इसमें मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया गया है। साथ ही प्रोत्साहन राशि भी आंगनबाड़ी कार्मिकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सबको देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता समेत अन्य महिलाएं छह दिसंबर को मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेंगी। इसी तरह का कार्यक्रम जल्द ही कुमाऊं मंडल में भी किया जाएगा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में कोरोनाकाल में भी सरकार ने बढ़ोतरी की है। यह न्यूनतम वेतन के करीब ही है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है। आम आदमी पार्टी से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के माडल की असलियत सबके सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Uttarakhand Visit: जानिए उन 18 योजनाओं के बारे में, जिनकी PM Modi देवभूमि को देंगे सौगात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.